UPSC NDA Syllabus in Hindi
NDA Syllabus in Hindi 2025: UPSC द्वारा अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर NDA भर्ती का सिलेबस जारी कर दिया गया. अभ्यर्थियों द्वारा आगामी एनडीए परीक्षा के लिए जिन विषयों का अध्ययन किया जायेगा उसकी सम्पूर्ण जानकारी अभ्यर्थियों को होनी चाहिए.
एनडीए 2025 सिलेबस में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे. NDA Syllabus के साथ-साथ, उम्मीदवारों को परीक्षा आवश्यकताओं और प्रारूप को समझने के लिए एनडीए परीक्षा पैटर्न 2025 की जांच करनी चाहिए. जिसकी सम्पूर्ण जानकारी आपको हिंदी में एनडीए सिलेबस 2025, एनडीए परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना आदि मिलेगी.
यदि आप NDA Syllabus को विस्तार से जानना चाहते है तो NDA Syllabus PDF को प्राप्त करने के लिये इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े.
Name of Exam | NDA 2025 |
Article Category | Syllabus |
Exam Type | Offline |
Total no. of Question | 270 Questions |
Duration | Total (5 hours) |
Date of Examination | 3rd September |
Negative Marking | 1/3 |
Total Marks | 900 marks |
Official Website | https://nda.nic.in/ |
इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को एनडीए सिलेबस के साथ-साथ उसके परीक्षा पैटर्न को भी अवलोकन कर लेना चाहिये.जिसे निचे निम्न तालिका के माध्यम से समझाया गया है-
Subject | Duration | Maximum Marks |
Mathematics | 2½ Hours | 300 |
General Ability Test | 2½ Hours | 600 |
Total | 5 Hours | 900 |
SSB Test/Interview | – | 900 |
एनडीए सिलेबस 2025 पीडीएफ को दो विषयों में विभाजित किया गया है जिनका नाम गणित और सामान्य योग्यता परीक्षण है इसके अलावा, एनडीए सामान्य योग्यता परीक्षणके सिलेबस को दो उप-भागों में विभाजित किया गया है जो सामान्यत अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान है
अंग्रेजी में एनडीए सिलेबस 2025 में भौतिकी, रसायन विज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल और वर्तमान घटनाओं जैसे विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। नीचे एनडीए सिलेबस की सभी विषयों के लिए विस्तृत जानकारी के लिये अंत तक बने रहे.
एनडीए सिलेबस की जानकारी आपको निचे पॉइंटो से समझाया गया है Maths में से 300 मार्क्स के प्रश्न पूछे जांएगे. जिसका आपक ध्यानपुर्वक अध्ययन करना चाहिए.
सेट की अवधारणा, सेट पर संचालन, वेन आरेख, डी मॉर्गन नियम, कार्तीय गुणन, संबंध, समकक्ष संबंध, संख्याओं की द्वयाधारी (बाइनरी) पद्धतिएक रेखा पर वास्तविक संख्याओं का निरूपण, समिश्र संख्या-मूल गुण,एकता की घनमूल, मापांक, तर्क, दशमलव पद्धति में एक संख्या का द्विआधारी पद्धति में रूपांतरण और इसके विपरीत, अंकगणित, वास्तविक गुणांक के साथ द्विघात समीकरण,ज्यामितीय और हरात्मक श्रेढी, रेखांकन द्वारा दो चर के रैखिक असमानताओं का हल, क्रमचय और संचय, द्विपद प्रमेय और इसके अनुप्रयोग, लघुगणक और उनके अनुप्रयोग।
सेट की अवधारणा, सेट पर संचालन, वेन आरेख, डी मॉर्गन नियम, कार्तीय गुणन, संबंध, समकक्ष संबंध, एक रेखा पर वास्तविक संख्याओं का निरूपण, समिश्र संख्या-मूल गुण, मापांक, तर्क, एकता की घनमूल, संख्याओं की द्वयाधारी (बाइनरी) पद्धति, दशमलव पद्धति में एक संख्या का द्विआधारी पद्धति में रूपांतरण और इसके विपरीत, अंकगणित, ज्यामितीय और हरात्मक श्रेढी, वास्तविक गुणांक के साथ द्विघात समीकरण, रेखांकन द्वारा दो चर के रैखिक असमानताओं का हल, क्रमचय और संचय, द्विपद प्रमेय और इसके अनुप्रयोग, लघुगणक और उनके अनुप्रयोग
आयताकार कार्तीय निर्देशांक पद्धति, दूरी सूत्र, विभिन्न रूपों में एक रेखा का समीकरण, दो रेखाओं के बीच का कोण, एक रेखा से एक बिंदु की दूरी, मानक और सामान्य रूप में एक वृत्त का समीकरण, परवलय, दीर्घवृत्त और अतिपरवलय के मानक रूप। एक शंकु की उत्केन्द्रता और अक्ष, त्रिविम समष्टि में बिंदु, दो बिंदुओं के बीच की दूरी, दिशा कोसाइन और दिशा अनुपात, समीकरण दो बिंदु, दिशा कोसाइन और दिशा अनुपात, एक समतल का समीकरण और विभिन्न रूपों में एक रेखा, दो रेखाओं के बीच का कोण और दो समतलों के बीच का कोण, गोले का समीकरण।
कोण और उनकी माप डिग्री और रेडियन में, त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय तत्समक योग और अंतर सूत्र, एकाधिक और उप-एकाधिक कोण, प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन, अनुप्रयोग- ऊंचाई और दूरी, त्रिकोण के गुण
एक वास्तविक मान फलन की अवधारणा – प्रांत परिसर तथा रेखांकन। संयुक्त फलन, एकैकी, आच्छादक और व्युत्क्रमणीय फलन। सीमा की धारणा, मानक सीमा- उदाहरण। फलन की सततता – उदाहरण, सतत फलन पर बीजगणितीय संक्रिया। एक बिंदु पर फलन का अवकलज, एक अवकलज-अनुप्रयोगों की ज्यामितीय और भौतिक व्याख्या। फलन का योग, गुणनफल और भागफल के अवकलज, दूसरे फलन के संबंध में किसी फलन का अवकलज, एक संयुक्त फलन का अवकलज। द्वितीय कोटि का अवकलज। वर्धमान और ह्रासमान फलन। उच्चिष्ठ और निम्निष्ठ के प्रश्नों में अवकलज का अनुप्रयोग।
सांख्यिकी: डेटा का वर्गीकरण, आवृत्ति वितरण, संचयी आवृत्ति वितरण – उदाहरण। सचित्र प्रदर्शन -हिस्टोग्राम, पाई चार्ट, आवृत्ति बहुभुज – उदाहरण। केंद्रीय प्रवृत्ति के माप – माध्य, माध्यिका और बहुलक। भिन्नता और मानक विचलन – निर्धारण और तुलना। सहसंबंध और समाश्रयण। प्रायिकता: यादृच्छिक परिक्षण, परिणाम और संबंधित प्रतिदर्श समष्टि, घटनाएँ, परस्पर अपवर्जी और निःशेष घटनाएँ, असंभव और निश्चित घटनाएँ। घटनाओं का संघ और सर्वनिष्ठ। पूरक, प्रारंभिक और समग्र घटनाएं। प्रायिकता की परिभाषा- शास्त्रीय और सांख्यिकीय – उदाहरण। प्रायिकता पर प्राथमिक प्रमेय – सरल प्रश्न। सशर्त प्रायिकता, बेयस की प्रमेय – सरल प्रश्न। प्रतिदर्श समष्टि के फलन के रूप में यादृच्छिक चर। द्विपद वितरण, द्विपद वितरण को बनाने वाले यादृच्छिक परिक्षणों के उदाहरण।
अवकलन के व्युत्क्रम के रूप में समाकलन, प्रतिस्थापन द्वारा और भागों द्वारा समाकलन, बीजगणितीय व्यंजक, त्रिकोणमितीय, घातीय और अतिपरवलयिक फलन से युक्त मानक समाकलन। निश्चित समाकलों का मूल्यांकन – वक्रों से घिरे समतल क्षेत्रों के क्षेत्रों का निर्धारण – अनुप्रयोग। अवकल समीकरण की कोटि और घात की परिभाषा, उदाहरण द्वारा अवकल समीकरण का निर्माण। एक अवकल समीकरणों का सामान्य और विशेष हल, विभिन्न प्रकार के प्रथम कोटि और प्रथम घात के अवकल समीकरण का हल – उदाहरण। विकास और क्षय के प्रश्नों में अनुप्रयोग।
दो और तीन आयामों में सदिश, एक सदिश की परिमाण और दिशा। इकाई और शून्य सदिश, सदिशों का योग, सदिश का अदिश गुणन, दो सदिशों का अदिश गुणनफल या डॉट गुणनफल। दो सदिश का सदिश गुणनफल या क्रॉस गुणनफल। अनुप्रयोग – बल द्वारा किया गया कार्य और बल का आघूर्ण और ज्यामितीय प्रश्नों में।
General ability Test के अंतर्गत दो विषय शामिल होते है
अंगेजी विषय सामान्य योग्यता टेस्ट का ही एक भाग है जिसमे उम्मीदवार के ज्ञान का परीक्षण करने के लिए सिलेबस में विभिन्न बिन्दुओ को शामिल किया गया है अंग्रेजी में प्रश्न पत्र उम्मीदवार की अंग्रेजी की समझ और रीडिंग जैसे शब्दों के उपयोग की जांच के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें ये व्याकरण और उपयोग, शब्दावली, विस्तारित पाठ में समझ और सामंजस्य।यह पेपर अधिकतम 200 अंको के लिये होता है.
सामान्य ज्ञान में 6 खंड विभाजित किये गये है. उम्मीदवारों को यूपीएससी एनडीए 2024 परीक्षा के लिए इन सभी खंडों के विषयों की तैयार करनी होंगी. जिसे निम्न प्रकार समझाया गया है-
उपरोक्त पेपर जो आपको एनडीए सिलेबस के लिये बताये है उनको पास करने के पश्चात् अंतिम चरण साक्षात्कार का होता है साक्षात्कार में दो चरण शामिल होते है
एनडीए सिलेबस के लिये आपको विभिन लिंक निचे दिए जा रहे है-
NDA Notification |
Official website |
Bihar CHO Syllabus In Hindi: बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती के…
Agriculture AAO Syllabus 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RPSC) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर सहायक…
नमस्ते दोस्तों, आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से वर्ष 2025 में बिहार राज्य में…
हैलो दोस्तों, क्या आप सरकारी नौकरी प्राप्त करने में रूचि रखते है तो हम आपके…
BPSC Assistant Professor Vacancy 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने नई सहायक प्रोफेसर भर्ती का…
Rajasthan VDO Syllabus 2025: ग्राम विकास अधिकारी (VDO) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सूचित…
View Comments
Executive
Good 👍🏼 9
Excellent